Jharkhand New DGP: अब शुरू होगी नए डीजीपी की खोज, जनवरी में सेवानिवृत्त हो जाएंगे अजय कुमार सिंह

डीजीपी का कार्यकाल दो साल का होता है।

वर्तमान में 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह झारखंड के डीजीपी हैं।

उन्होंने 15 फरवरी 2023 को डीजीपी का पदभार ग्रहण किया था। नियम के अनुसार, उनका कार्यकाल 15 फरवरी 2025 तक है, लेकिन वे 31 जनवरी 2025 को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

ऐसी स्थिति में 31 जनवरी 2025 के पहले यूपीएससी को डीजीपी पद के लिए राज्य सरकार से भेजे गए आइपीएस अधिकारियों की सूची से तीन नामों का चयन कर भेजना होगा। राज्य सरकार डीजीपी पद के पैनल के लिए आइपीएस अधिकारियों का नाम, उनका कार्यकाल व उनकी छवि आदि डीजीपी की सेवानिवृत्ति से तीन महीने पहले यूपीएससी को भेजती है।

ऐसी स्थिति में उम्मीद है कि इस वर्ष अक्टूबर तक राज्य सरकार नए डीजीपी के लिए छह आइपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल भेज सकती है, जिसमें से तीन नामों का चयन कर यूपीएससी राज्य सरकार को भेजेगी। उन्हीं तीन नाम में से एक नाम का राज्य सरकार चयन करेगी और उन्हें राज्य का नया डीजीपी बनाएगी।

इस वर्ष अक्टूबर-नवंबर में झारखंड विधानसभा का चुनाव संभावित है।

ऐसी स्थिति में संभव है चुनाव की अधिसूचना के पूर्व या चुनाव के बाद नई सरकार डीजीपी के लिए अधिकारियों का पैनल यूपीएससी को भेजेगी। कौन आईपीएस अधिकारी कब हो रहे हैं सेवानिवृत्त? एसएन प्रधान, डीजी एनसीबी (1988 बैच) : अगस्त 2024 अजय भटनागर, संयुक्त निदेशक, सीबीआइ (1989 बैच) : नवंबर 2024 अजय कुमार सिंह, डीजीपी झारखंड (1989 बैच) : जनवरी 2025 अनुराग गुप्ता, डीजी सीआइडी सह डीजी एसीबी (1990 बैच) : अप्रैल 2025 आरके मल्लिक, एडीजी मुख्यालय (1992 बैच) : जनवरी 2025 मुरारी लाल मीणा, एडीजी झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (1993 बैच) : जनवरी 2025 राजकुमार लकड़ा, आइजी जैप (2005 बैच) : जनवरी 2025 नए डीजीपी के पैनल के लिए 1994 बैच व इससे पहले के ये ही अधिकारी हैं योग्य अनिल पाल्टा, डीजी अग्निशमन सह गृह रक्षा वाहिनी (1990 बैच) : इनकी सेवानिवृत्ति दिसंबर 2026 में है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।