- होम >>
Jharkhand New: साइबर ठगी पर DIG का शिकंजा, तीनों जिलों को सख्त निर्देश; हेल्पलाइन प्रचार-प्रसार पर भी जोर
- न्यूज़
- Sunday | 6th July, 2025
, मेदिनीनगर (पलामू)।
साइबर अपराधों में हो रही तेजी से वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के पुलिस अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा है कि आम लोग उत्सुकता, अज्ञानता या भय वश फर्जी कॉल्स और मैसेजेस के झांसे में आकर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और अन्य प्रकार के साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं।
डीआईजी ने स्पष्ट किया कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित साइबर थाना या स्थानीय थाना तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करें।
किसी भी सूचना को गोपनीय न रखा जाए तथा सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को शीघ्र अवगत कराया जाए, ताकि समय रहते ठोस कदम उठाया जा सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निबटारे के लिए साइबर हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और जन-जागरूकता अभियान तेज किया जाए।
आम लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों से सतर्क करने के लिए हर स्तर पर प्रयास तेज करने को कहा गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।