Jharkhand News: DIG से परमिशन लिए बिना SP ने 4 थानेदारों का किया तबादला, अब जारी हुआ नोटिस; देना पड़ेगा जवाब

इनका हुआ तबादला इनमें दारोगा मानव मयंक को तकनीकी शाखा से सिमरिया थाना, अभिषेक कुमार सिंह को मयूरहंड से इटखोरी थाना, मनीष कुमार-1 को साइबर थाना से हंटरगंज व सनोज कुमार चौधरी को हंटरगंज से कुंदा थाने में पदस्थापित किया था।

तीन महीने के भीतर इन थानेदारों का तबादला हुआ है। नियम है कि किसी भी थानेदार का दो साल के भीतर तबादला करने पर डीआईजी से अनुमति लेनी होती है।

एसपी ने डीआईजी से अनुमति के लिए पत्र तो भेजा, लेकिन बिना स्वीकृति मिले ही चारों का तबादला आदेश जारी कर दिया। एसपी को जारी किया शॉ-कॉज नोटिस डीआईजी सुनील भास्कर ने 12 जून को एसपी को शो-कॉज जारी करते हुए चारो दारोगा का तबादला आदेश निरस्त कर सूचित करने के लिए पत्राचार किया, जिसका जवाब अब तक नहीं मिल सका है। इधर, एसपी चतरा विकास कुमार पांडेय का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है।

अगर डीआईजी ने उन्हें ऐसा कुछ पत्र लिखा है तो वह पत्र उनकी नजर से नहीं गुजरा है।

वे इस विषय पर कुछ बोल नहीं पाएंगे।

उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। ये भी पढे़ं- Jharkhand News: झारखंड सरकार ने किसानों को दी राहत 2 लाख रुपये तक के लोन माफ करने का किया एलान Jharkhand News: JPSC की OMR शीट में त्रुटी मामले की सुनवाई पूरी, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित; पढ़ें पूरा मामला ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।