- होम >>
Jharkhand News: JPSC की सालों से बंद पड़ी नियुक्ति प्रक्रियाएं होंगी बहाल, CM चंपई सोरेन ने दिए आदेश
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
सालों से नियुक्ति प्रक्रिया है लंबित दूसरी तरफ, झारखंड लोक सेवा आयोग में कई ऐसे पद हैं, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया वर्षों से लंबित है।
कई पदों के विरुद्ध आवेदन तो मंगा लिए गए हैं, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया ठप है। कुछ पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जेपीएससी के स्तर पर ही लंबित है, तो कुछ पदों के मामले में संबंधित नियुक्ति नियमावली या आरक्षण को लेकर संबंधित विभागों से पत्राचार किया जा रहा है।
कई एकल पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी एक वर्ष से अधिक समय से लंबित है। इनमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक, डेयरी निदेशक, माइक्रोबायोलॉजिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पद भी सम्मिलित हैं।
आयोग ने सूचना जारी कर झारखंड पात्रता परीक्षा जून या जुलाई माह में आयोजित किए जाने की संभावना की जानकारी दी थी।
लेकिन अभी तक इस परीक्षा के लिए विज्ञापन जारी नहीं हुआ है। मई 2023 से प्राचार्यों की नियुक्ति लंबित जेपीएससी ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अनुशंसा पर राज्य के प्लस टू स्कूलों में प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की थी।
इसके लिए मार्च 2023 में आवेदन मंगाए गए। इसमें उम्र की गणना में संशोधन को लेकर अंतिम सूचना 11 मई 2023 को जारी की गई।
इसके बाद एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन परीक्षा आयोजित किए जाने की कोई सूचना नहीं है। दो वर्ष से लंबित है चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया आयेाग ने स्वास्थ्य विभाग की अनुशंसा पर यूनानी चिकित्सकों, आयुर्वेद चिकित्सकों तथा होम्योपैथिक चिकित्सकों के क्रमश: 78, 207 तथा 137 पदों पर नियुक्ति के लिए जनवरी 2022 में ही आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके एक वर्ष बाद यूनानी तथा आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन भराए गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।