- होम >>
Jharkhand News: आतंकी गतिविधियों में लिप्त मुफ्ती की गिरफ्तारी से अचंभे में ग्रामीण, मदरसा समिति ने किया बर्खास्त
- न्यूज़
- Sunday | 25th August, 2024
इन आतंकियों में डॉ. इश्तियाक अहमद, फैजान अहमद, मोतिउर रहमान, रिजवान बाबर व मुफ्ती रहमतुल्ला शामिल थे।
तीन संदिग्धों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था, जिनमें मुदब्बीर परवेज, जैनुल अंसारी व जिशान अल्तमस शामिल थे। भोपाल से मुफ्ती की डिग्री लिया था रहमतुल्ला आतंकी गतिविधियों में गिरफ्तार मुफ्ती रहमतुल्ला की प्रारंभिक शिक्षा चान्हो के टांगर से हुई थी।
इसके बाद उसने कांके के मदरसे में पढ़ाई की ओर फिर चतरा चला गया।
उसने सहारनपुर से मौलाना की डिग्री ली तथा भोपाल से मुफ्ती की डिग्री प्राप्त की। वहां से लौटने के बाद उसने रातू के बानापीड़ी के एक मदरसे में कुछ दिनों तक पढ़ाया और उसके बाद चान्हो चला गया।
चान्हो के चटवल में जमीयतुल मोहसिनात नामक मदरसा में पढ़ाने लगा।
2019 में शुरू इस मदरसे का संचालन 17 सदस्यीय एक कमेटी करती है। यह मदरसा एकांत में जंगल क्षेत्र में बना है।
इसके एक किलोमीटर की परीधी में एक ही घर नहीं है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।