Jharkhand News: गिरिडीह में अमन साहू के गुर्गे ने जेल अधीक्षक को दी धमकी, कहा- बॉस से मिलकर हाल बताइए

अंतरराष्ट्रीय नंबर से उसने कारा अधीक्षक को कई बार फोन व मैसेज किया।

इससे पहले शिफ्टिंग के समय अमन ने जेल अधीक्षक को अपना और अपने स्वजन का ध्यान रखने की धमकी दी थी। गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक ने एसपी दीपक कुमार शर्मा और जेल आईजी सुदर्शन मंडल को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है।

जेल अधीक्षक और जेलर के अनुसार गिरोह के लोग अपराधियों को जेल में मनचाही सुविधाएं दिलाने के लिए धमकी देते हैं। पिछली बार जब अमन गिरिडीह जेल में बंद था, तब भी जेल अधीक्षक को इस तरह की धमकी दी गई थी।

तब तत्कालीन प्रभारी जेल अधीक्षक अनिमेष चौधरी से दो करोड़ की रंगदारी भी मांगी गई थी और उनकी गाड़ी पर गोलियां भी चलाई गई थी।

मयंक सिंह राजस्थान का रहने वाला है और अभी फरार है। बताया जाता है कि मयंक सिंह ही अमन साहू और लारेंस बिश्नोई गैंग के बीच की कड़ी है।

अमन साहू को अभी हाल ही में पलामू से गिरिडीह जेल शिफ्ट किया गया है। वह झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर आशंका जता चुका है कि बार-बार एक जेल से दूसरे जेल में स्थानांतरण कर उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। 2022 में गिरिडीह जेल में रहने के दौरान चलवाई थी गोली गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 20 जून को मेदिनीनगर कारा से अमन साहू को गिरिडीह जेल शिफ्ट किया।

इससे पहले अप्रैल 2022 में अमन साहू को गिरिडीह जेल लाया गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।