- होम >>
Jharkhand News: झामुमो नेता अंतु तिर्की और उनके सहयोगियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, ED उठाने जा रही यह कदम
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
जमीन घोटाला केस में मिले सबूत जमीन घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रही ईडी को जांच में रांची में बड़े जमीन घोटाले से संबंधित तथ्य व सबूत मिले हैं।
ये घोटाले आदिवासी भूमि में हुए हैं, जो सीएनटी एक्ट के अधीन आते हैं। जालसाजों ने सीएनटी एक्ट की जमीन का जाली कागजात से सामान्य बनाया और उसकी खरीद-बिक्री की।
जिनके विरुद्ध ईडी ने जालसाजी का मामला पकड़ चार्जशीट की, उनमें झामुमो नेता आनंद तिर्की उर्फ अंतु तिर्की, जमीन कारोबारी अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इरशाद, इरशाद अख्तर, विपिन कुमार सिंह, प्रियरंजन सहाय, संजीत कुमार, तापस घोष व मनोज कुमार यादव शामिल हैं। इसी केस में इनका सहयोगी गाड़ीगांव निवासी शेखर महतो उर्फ शेखर कुशवाहा भी पकड़ा गया है।
इसी मामले में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल का पूर्व राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद भी पकड़े गए थे। यह भी पढ़ें - झारखंड विधानसभा चुनाव में BJP के साथ होगा खेला? केंद्र में मंत्री पद न मिलने पर AJSU प्रमुख ने दिया बड़ा संकेत Jharkhand Election: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा को झारखंड़ में अहम जिम्मेदारी, BJP ने चला बड़ा दांव ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।