- होम >>
Jharkhand News: झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर होगा बेहतर, हर महीने जारी किया जाएगा स्काेर कार्ड
- न्यूज़
- Sunday | 11th August, 2024
तीन श्रेणी में बांटे गए स्कूल दो हजार अंको के स्कोर कार्ड के आधार पर सरकारी स्कूलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
इन तीन श्रेणियों में स्कूलों का सर्टिफिकेशन होगा।
स्कूलों को गोल्ड, ब्रांज़, सिल्वर सर्टिफिकेट मिलेगा।
1800 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले स्कूलों को गोल्ड सर्टिफिकेट मिलेगा। स्कोर कार्ड प्रमाणित होने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को ना केवल सर्टिफाइड किया जाएगा बल्कि उन्हें प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत भी किया जाएगा।
स्कूलों को अनुदान राशि के अलावा तमाम सुविधाओं में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इन मानकों पर होगा स्कूलों का मूल्यांकन सरकारी स्कूलों के मूल्यांकन में क्लास असेसमेंट, शिक्षकों की मौजूदगी, बच्चों के आगमन और स्वागत, आदर्श प्रात:कालीन सभाएं, कक्षा में बच्चों की उपस्थिति, रेल परीक्षाओं के आकलन, पाठ्येत्तर गतिविधियां, विद्यालय में स्वच्छता, दीवार लेखन एवं रंग रोगन, हरा भरा कैंपस, ईको क्लब, खेल इंफ्रास्ट्रक्चर, आधारभूत संरचना आदि को देखा जाएगा। ये भी पढे़ं- झारखंड पुलिस के अधिकारियों-कर्मियों की वर्दी पर चमकेगी सेवाकाल की उपलब्धि, 15 अगस्त पर बांटे जाएंगे प्रशंसा मेडल Jharkhand Education News: 10वीं और 12वीं में लागू होगा NCERT का नया सिलेबस, जैक ने दिया लागू करने का आदेश ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।