- होम >>
Jharkhand News: झारखंड में आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल, इतने बजे तक होगी पढ़ाई; गर्मी ने बढ़ाई अभिभावकों की चिंता
- न्यूज़
- Tuesday | 18th June, 2024
स्कूल के लिए निकले बच्चे सरकारी एवं सहायता प्राप्त स्कूल सुबह सात बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे।
विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने कहा है कि विभाग मौसम विभाग के एक सप्ताह के पूर्वानुमान के आधार पर स्कूलों को खोलने या बंद करने का निर्णय लेता है। गर्मी से राहत नहीं मिली तो फिर बदलेगा फैसला राज्य के कई जिलों में सोमवार से मौसम में सुधार हुआ है।
साथ ही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 जून से राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी तथा तापमान में गिरावट आएगी।
इसलिए 18 जून से सभी स्कूल खुल जाएंगे।
इसके बाद भी यदि गर्मी से राहत नहीं मिली तो विभाग स्कूलों के बंद करने को लेकर आगे निर्णय लेगा। बारिश के बीच स्कूल जाती बच्ची उनके अनुसार, स्कूलों के बंद रखने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है।
इसलिए शीघ्र ही स्कूलों को अपराह्न एक बजे तक संचालित करने का आदेश जारी किया जाएगा। इस बात को लेकर चिंता में अभिभावक झारखंड का लगभग प्रत्येक जिला भीषण गर्मी की चपेट में है।
लगातार बढ़ती तापमान और लू चलने से घरों से निकल पाना मुश्किल रहता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।