- होम >>
Jharkhand News: पहले जेल अधिकारियों पर लगाया ये गंभीर आरोप, जांच हुई तो मुकर गई महिला; पढ़ें पूरा मामले
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
महिला बोली नहीं लिखा कोई पत्र महिला ने बताया कि उसने जेल से कोई भी पत्र नहीं लिखा है।
अब तक की छानबीन में यह बात सामने आई है कि आरोप लगाने वाली कथित महिला इसी वर्ष फरवरी महीने में एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार हुई थी।
जेल जाने वाली प्रत्येक महिला की मेडिकल जांच होती है, जिसमें वह महिला दो महीने की गर्भवती बताई गई थी। जेल जाने के बाद उस महिला ने जेल प्रशासन से आग्रह किया था कि वह गर्भपात करवाना चाहती है।
इसके लिए महिला ने कोर्ट में आवेदन दिया, जिसपर सुनवाई के बाद कोर्ट ने ही महिला का गर्भपात करवाने का आदेश दिया था।
कोर्ट के आदेश पर ही महिला का गर्भपात कराया गया था। जांच में ये आया सामने जांच टीम ने महिला की दोबारा मेडिकल जांच की, जिसमें दुष्कर्म व गर्भवती का कोई मामला सामने नहीं आया।
छानबीन में टीम ने पाया कि उस महिला के साथ किसी प्रकार का शारीरिक शोषण नहीं हुआ है। महिला व महिला की मां ने महिला दंडाधिकारी के सामने बयान दिया कि जेल में कोई शारीरिक शोषण नहीं किया गया है।
अधिकारियों का मानना है कि किसी ने जान-बूझकर जेल प्रशासन को बदनाम करने के लिए सनसनीखेज आरोप लगाया है। क्या है पूरा मामला खूंटी जेल में रह रही एक महिला बंदी का कथित पत्र गुरुवार को वायरल हुआ था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।