- होम >>
Jharkhand News: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बड़ी खबर! लंबित बहालियों में आएगी तेजी
- न्यूज़
- Thursday | 6th June, 2024
जेपीएससी ने यह परीक्षा मई-जून माह में ही आयोजित किए जाने की सूचना जारी की थी।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसका विज्ञापन ही जारी नहीं किया जा सका।
झारखंड में 17 वर्षों से यह परीक्षा लंबित है।
राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में जनजातीय भाषाओं की भी नियुक्ति होनी है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों को जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई करनेवाले छात्रों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके बाद पदों का सृजन कर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जेपीएससी में प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया भी लगभग एक वर्ष से लंबित है। इधर, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य की नियुक्ति के तहत कक्षा छह से आठ के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
झारखंड लोक सेवा आयोग तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में इस माह विभिन्न श्रेणी के पदों पर विज्ञापन जारी होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले विभिन्न विभागों ने कई नियुक्ति नियमावलियों को अंतिम रूप दिया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।