Jharkhand News: फर्जी पुलिस अधिकारी के गिरोह का पर्दाफाश, 5 चढ़े पुलिस के हत्थे; चीन से जुड़े तार

ये सामान हुआ बरामद इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल, 12 सिमकार्ड, कॉरपोरेट इंटरनेट बैंकिंग के क्रेडेंशियल के आदान प्रदान व साइबर ठगी से संबंधित वॉट्सएप चैट, एक हांगकांग करेंसी, एक इंडोनेशियल करेंसी, एक अमेरिकन डॉलर, एक हुंडई टक्सन कार, एक स्विस वाच, विभिन्न फर्मों से संबंधित पार्टनरशिप डीड्स, जीएसटी सर्टिफिकेट, एक कंप्यूटर सिस्टम व एक प्रिंटर बरामद किया है। ऐसे करते थे ठगी साइबर अपराध थाने की पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गिरफ्तार योगेश अग्रवाल इस गिरोह का प्रमुख है जो फर्जी पते पर बैंक खाता खुलवाता था और उसे चीन के साइबर अपराधियों को सप्लाई करता था। इन खातों में अवैध लेन-देन होता था, जिसको सभी साइबर अपराधी एक-दूसरे के खाते में हस्तांतरित करते थे।

इस मामले में साइबर अपराध थाने में तीन जून को दो अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज हुईं थीं। इनमें एक प्राथमिकी सांमलौंग रांची की मनीषा प्रकाश व दूसरी प्राथमिकी बरियातू के रविकांत मिश्रा ने दर्ज कराई थी।

इन दोनों प्राथमिकियों में आए नए तथ्यों के आधार पर साइबर अपराध थाने में पांच जून को तीसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरियातू के रविकांत मिश्रा को ब्लैकमेल कर 26 लाख 97 हजार की ठगी रांची के बरियातू निवासी रविकांत मिश्रा को वॉट्सएप पर ट्राई, सीबीआइ, दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी बनकर साइबर अपराधियों ने फोन किया था।

अपराधियों ने उनसे कहा कि उनके मोबाइल नंबर के विरुद्ध अवैध विज्ञापन, उत्पीड़न व इनके बैंक खाते के विरुद्ध अवैध लेन-देन का मामला दर्ज हुआ है। उक्त केस को मैनेज करने के लिए पीड़ितों को अलग-अलग बैंक खाते में पैसे जमा करने के लिए बोला।

ऐसा नहीं करने पर इनके पूरे परिवार को 90 दिनों के भीतर गिरफ्तार करने की धमकी दी।

इसके बाद 12 दिनों में शिकायतकर्ता से साइबर अपराधियों ने अलग-अलग खाते में 26 लाख 97 हजार रुपये जमा करवा लिया। सामलौंग की मनीषा प्रकाश को लगाया 26 लाख 90 हजार का चूना साइबर अपराधियों ने दूसरी शिकायतकर्ता रांची के सामलौंग की रहने वाली गृहणी मनीषा प्रकाश को 26 लाख 90 हजार का चूना लगाया।

अपराधियों ने पीड़िता को इंस्टाग्राम पर निवेश का ऑफर दिया। उसके बाद वॉट्सएप वर्चुअल नंबर 1(213) 272-8000 से बल्क एंजेल प्रो नामक एप डाउनलोड करवाकर अलग-अलग बैंक खाते में जमा करने के लिए बोला।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।