Jharkhand News: फिर से मंत्री बनते ही एक्‍शन में आए इरफान अंसारी, अफसरों को कहा- समय पर पूरे करें काम

मंत्री ने अबुआ आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के लाभुक गरीब और जरूरतमंद होते हैं।

ऐसे में न्यूनतम दर पर उन्हें आवास निर्माण के लिए बालू जैसी निर्माण सामग्री उपलब्ध कराने की पहल करें। अबुआ आवास योजना पर ली जानकारी उन्होंने अबुआ आवास योजना के तहत पहले चरण में स्वीकृत किए गए दो लाख आवास और इसकी पहली किस्त की राशि जारी होने के बाद आवास निर्माण के प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि लाभुकों के चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखें। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधे लगाने के साथ उसके रख-रखाव एवं संरक्षण की पूरी व्यवस्था करें।

बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत इस वर्ष नवंबर के पहले तक एक लाख कूपों का निर्माण पूर्ण करें। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत अपूर्ण और लंबित आवासों का निर्माण कर जल्द से जल्द पूरा करें।

जेएसएलपीएस से जुड़ी सखी मंडलों और उससे संबंधित महिलाओं को प्रेरित करें। 15वें वित्त आयोग की राशि का व्यय करें सुनिश्चित मंत्री ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य के सभी पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

बिजली, इंटरनेट, सोलर पैनल, कंप्यूटर सेट एवं प्रज्ञा केंद्र स्थापित हो।

सभी पंचायतों में अपना पंचायत भवन होना चाहिए।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।