Jharkhand News: मनी लॉड्रिंग मामले में संजीव लाल व जहांगीर की कोर्ट में पेशी आज, 11 दिनों तक ED ने लिया रिमांड

इस मामले में ईडी के द्वारा आलमगीर आलम के निजी सचिव के नौकर जहांगीर आलम के हरमू रोड स्थित फ्लैट से कुल 32 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद किए गए थे।  आलमगीर आलम से ईडी की पूछताछ जारी ईडी दोनों से अधिकतम और तीन दिन तक कोर्ट की अनुमति के बाद पूछताछ कर सकती है।

पेशी के साथ ईडी और तीन की रिमांड की मांग कर सकती है।

इस मामले में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से भी ईडी शुक्रवार से पूछताछ कर रही है।

ईडी ने उन्हें बुधवार की शाम पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। बता दें कि ईडी ने छह मई को देर रात संजीव लाल एवं जहांगीर आलम को गिरफ्तार भी किया था।

सात मई को अदालत में पेश किया गया था।

ईडी ने आठ मई को जेल से अपने साथ लेकर पूछताछ प्रारंभ की है। अब तक 8 लोग गिरफ्तार बता दें कि ईडी अब तक इस मामले में आलमगीर आलम सहित उनके निजी सचिव, पूर्व मुख्य अभियंता सहित आठ लोगों को गिरफ्तारी कर चुकी है।  ईडी को संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों से बरामद रुपयों में अधिकतर रुपये मंत्री आलमगीर आलम के बताए गए और पूछताछ में पुष्टि होने के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया। ये भी पढे़ं- झारखंड कैश कांड में मंत्री आलमगीर के PS संजीव कुमार लाल हुए सस्पेंड, कार्मिक विभाग ने निलंबन की अधिसूचना की जारी Alamgir Alam: 32.20 करोड़... आलमगीर से एक-एक पैसे का हिसाब लेगी ED, खुल गए तिजोरी में बंद राज ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।