- होम >>
Jharkhand News: महिला बंदी के वायरल पत्र से कटघरे में खूंटी जेल प्रबंधन, क्लर्क पर लगाया है यौन शोषण व गर्भपात का आरोप
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
राज्य ब्यूरो, रांची।
एक महिला बंदी के वायरल पत्र से उपकारा खूंटी का पूरा प्रबंधन ही कटघरे में खड़ा हो गया है।
11 मई की तिथि में राष्ट्रीय महिला आयोग को प्रेषित पत्र की सत्यता स्पष्ट नहीं है और दैनिक जागरण पत्र की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
उक्त वायरल पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, आइजी जेल, उपायुक्त खूंटी व गृह विभाग को भेजी गई है।
वायरल पत्र के अनुसार खूंटी जेल में बंद महिला बंदी पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है, उसका पुश्तैनी घर खूंटी जिला में है। उसने आरोप लगाया है कि वह जब जेल में आई तो उसे जेल से छोड़ने का प्रलोभन देकर क्लर्क सह प्रभारी कारापाल और जेल जमादार ने जबरन उससे जेल कार्यालय में शारीरिक संबंध बनाया।
उससे एक महीने तक संबंध बनाया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी जब दोनों को मिली तो उनलोगों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी और कहा कि किसी को बताई तो वे जेल में सड़ा देंगे।
इसके बाद आनन-फानन में उनलोगों ने कारा अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत से उसका गर्भपात करवा दिया। गर्भपात भी तीन महीने पहले के बैक डेट में दिखाया गया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।