Jharkhand News: राज्य कर्मियों के स्वास्थ्य बीमा का टेंडर रद, अब नए सिरे से हुआ जारी; पढ़िए पूरी जानकारी

दो कंपनियां तकनीकी बिड नहीं पाई गई योग्य  बताया जा रहा है कि दो ही कंपनियों के तकनीकी बिड में योग्य पाए जाने के कारण इसका फाइनेंशियल बिड नहीं खुला।

इसपर वित्त विभाग से भी परामर्श लिया गया था। दो ही कंपनियों के तकनीकी बिड में योग्य पाए जाने के आधार पर नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

बताते चलें कि बीमा कंपनी का चयन तीन वर्ष के लिए होना है। पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज अस्पतालों में होगा  बीमित कर्मियों एवं उनके आश्रितों का पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में होगा।

गंभीर रोग की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का भुगतान बीमा कंपनी कॉरपोरेट फंड से करेगी। इससे अधिक राशि का दावा होने पर उसका भुगतान सोसाइटी द्वारा किया जाएगा।

इमरजेंसी की स्थिति में बीमित कर्मी या उनके आश्रित गैर सूचीबद्ध अस्पताल में भी भर्ती हो सकेंगे। इनका हो सकेगा इलाज स्वास्थ्य बीमा का लाभ कर्मियों के साथ-साथ उनके आश्रितों को भी मिलेगा।

इनमें कर्मी के पति/पत्नी, पुत्र/वैध दत्तक पुत्र (25 वर्ष की आयु तक बशर्ते बेरोजगार हो), पुत्री (अविवाहित/विधवा/ परित्यकता पुत्री)/ नाबालिग भाई एवं अविवाहित बहन एवं आश्रित माता-पिता (प्रतिमाह नौ हजार तथा उसपर अनुमान्य महंगाई राहत से कम पेंशन प्राप्त करने वाले) सम्मिलित होंगे। दिव्यांग बच्चे को इसका लाभ आजीवन मिलेगा।

साथ ही विश्वविद्यालयों तथा बोर्ड निगमों के कर्मियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।