Jharkhand News: व्यापारियों ने की CM चंपई सोरेन से शिकायत, मुख्यमंत्री ने DGP को दे दिया ये निर्देश

सीएम चंपई ने दिया कड़ी का निर्देश  मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह को अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। उन्हें घटित आपराधिक घटनाओं का खुलासा कर उसमें संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विधि-व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ये लोग हुए शामिल आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष किशोर मंत्री, महासचिव परेश गट्टानी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया और रोहित पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी तथा सोना-चांदी व्यवसायी समिति के डॉ. दिलीप सोनी, रवि कुमार पिंटू और जितेंद्र कुमार वर्मा शामिल थे। ये भी पढे़ं- Jharkhand में इन नक्सलियों की तलाश में जुटी NIA, किसी पर करोड़ों का इनाम तो कोई 15 लाख का इनामी Jharkhand News: अलकतरा घोटाला में 25 साल बाद आया फैसला, अदालत ने तीन अभियंताओं को सुनाई ये सजा ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।