- होम >>
Jharkhand Police News: झारखंड पुलिस को मिलेगी अपाचे बाइक की रफ्तार, बोलेरो से होगी पेट्रोलिंग
- न्यूज़
- Friday | 27th June, 2025
राज्य ब्यूरो, रांची।
झारखंड पुलिस की पेट्रोलिंग से अब खटारा गाड़ियां हटेंगी।
ऐसी खटारा गाड़ियों की नीलामी होंगी और उस राशि को कोषागार में जमा कराया जाएगा।
पुलिस के लिए अब राज्य सरकार 1255 बोलेरो व 1697 मोटरसाइकिलें खरीदने जा रही है।
महिंद्रा बोलेरो बीएस सिक्स स्तर की और मोटरसाइकिलें भी टीवीएस अपाचे की होंगी। हाई स्पीड बाइक खरीदने के पीछे यह तर्क है कि अपराधी अगर बाइक से भागने की कोशिश करेंगे तो अपाची की रफ्तार से उन्हें पुलिस पकड़ेगी।
पेट्रोलिंग में तैनात जवान व अधिकारी बोलेरो से घटनास्थल पर पहुंचेंगे।
यह व्यवस्था पूरे राज्य के थानों के लिए होने जा रही है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।