Jharkhand Politics : क्या मोहन झारखंड में भी कर पाएंगे कमाल? BJP ने विधानसभा चुनाव को लेकर खेला बड़ा दांव

लोकसभा चुनाव में झारखंड को छोड़ दें तो बाकी के राज्यों में भाजपा को आदिवासी समुदाय का समर्थन मिला है।

अब इस साल के अंत तक झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) होने हैं।

ओडिशा में हुई नई राजनीतिक नियुक्ति से विधानसभा चुनाव में भाजपा लाभ की उम्मीद कर रही है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड के लोगों का रोटी-बेटी का रिश्ता Jharkhand News छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ननिहाल झारखंड के सिमडेगा जिले के कुरडेग में है।

इसी तरह ओडिशा की निवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की दादी झारखंड की रहने वाली थीं।

इन दोनों ही पड़ोसी राज्यों के साथ झारखंड का रोटी बेटी की रिश्ता है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी संताल समुदाय से हैं जिसकी झारखंड के सात जिलों में बड़ी आबादी है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी संताल समुदाय से ही हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में संताल परगना और कोलहान के आदिवासी सुरक्षित सीटों पर भाजपा को सफलता नहीं मिली थी।

अब मोहन चरण माझी के जरिए भाजपा फिर से संताल समुदाय में पैठ बनाने की कोशिश करेगी। यह भी पढ़ें- Rohini Acharya : चाचा आएंगे..., सिंगापुर जाते-जाते ये क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? बिहार पॉलिटिक्स में मची हलचल Expressway : इस जिले से गुजरेंगी 3 एक्सप्रेस-वे, पहली कैबिनेट बैठक में बिहार को तोहफा; पढ़ें कहां आना-जाना होगा आसान ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।