Jharkhand Politics: शिबू सोरेन एक्शन में, अपनी बहू सीता सोरेन और लोबिन को पार्टी से निकाला; अगले 6 साल तक...

केंद्रीय अध्यक्ष ने ये कहा था सीता सोरेन के विरुद्ध कार्रवाई के संबंध में जारी आदेश में केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि उन्होंने 19 मार्च को पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा देते हुए स्वीकार करने का अनुरोध किया था। बाद में विभिन्न स्रोतों से पता चला कि उन्होंने दुमका से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन भी किया है।

दोनों घटनाओं से स्पष्ट होता है कि पार्टी के विरुद्ध चुनाव लड़ने की मंशा से ही सीता सोरेन द्वारा पार्टी एवं पार्टी के वरीय नेताओं के विरुद्ध आरोप लगाए गए। आदेश में ये कहा गया इधर, लोबिन के निष्कासन से संबंधित आदेश में कहा गया है कि मीडिया के माध्यम से यह बात सामने आ रही है कि लोबिन हेम्ब्रम ने गठबंधन धर्म के विपरीत राजमहल से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया।

साथ ही उनके द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोबिन हेम्ब्रम लंबे समये से चल रहे पार्टी से नाराज बता दें कि लोबिन हेम्ब्रम लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

उन्होंने कई मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के विरुद्ध आरोप लगाए।

उन्होंने बागी होकर राजमहल संसदीय सीट से निर्दलीय नामांकन भी कर दिया। इधर, पार्टी ने इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बागी होकर चुनाव लड़नेवाले विधायक चमरा लिंडा तथा पूर्व विधायक बसंत लोंगो एवं जेपी वर्मा के विरुद्ध भी कार्रवाई की है।चमरा लिंडा ने लोहरदगा, बसंत लोंगो ने खूंटी तथा जेपी वर्मा ने कोडरमा से नामांकन किया है। ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics: भाजपा बदलना चाहती है संविधान, वोट की ताकत से दें जवाब: कल्पना सोरेन Hemant Soren: हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 21 मई को होगी अगली सुनवाई ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।