- होम >>
Jharkhand Politics: सरयू राय के JDU में शामिल होने पर बदलेगा सियासी समीकरण! विधानसभा चुनाव में पडे़गा असर
- न्यूज़
- Monday | 5th August, 2024
राज्य में बढ़ेगा एनडीए का दायरा इस राजनीतिक डेवलपमेंट से राज्य में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का दायरा बढ़ सकता है।
अभी तक राज्य में इस गठबंधन में आजसू पार्टी सम्मिलत रहा है।
एनडीए के अन्य घटक दल की प्रभावी मौजूदगी नहीं होने के कारण सीटों के बंटवारे में हिस्सेदारी नहीं मिलती है।
इस बार जदयू की गंभीरता से एनडीए का कुनबा राज्य में भी बढ़ेगा। एनसीपी (अजीत पवार) के हुसैनाबाद के विधायक कमलेश कुमार सिंह की भी दावेदारी होगी।
उनका प्रभाव कई सीटों पर होने के कारण एनसीपी कुछ अन्य सीटों पर भी दावा जताएगा।
फिलहाल सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में मंथन का दौर चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आजसू पार्टी को अभी तक आठ सीटें देने पर सहमति बनी है।
आजसू पार्टी ने इससे अधिक सीटों पर दावा किया है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।