- होम >>
Jharkhand School Closed: भीषण गर्मी के कारण झारखंड के सभी स्कूल बंद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- न्यूज़
- Tuesday | 11th June, 2024
पहले साढ़े ग्यारह बजे तक दिया था खोलने का आदेश इससे पहले विभाग ने नौ जून को कक्षा केजी से 12वीं तक के स्कूलों को सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक खोलने का आदेश दिया था।
गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की मांग उठ रही थी। इसे देखते हुए 15 जून तक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
इसके बाद स्कूल पूर्व निर्धारित अवधि में संचालित होंगे।
निजी स्कूल प्रबंधन के दिशा-निर्देश तथा आरटीई के प्रविधानों के अनुसार संचालित होंगे। शिक्षक भी नहीं आएंगे स्कूल सरकारी स्कूलों के बंद रहने की स्थिति में शिक्षक भी 15 जून तक स्कूल नहीं आएंगे।
शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह ने विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के संबंध में इसे स्पष्ट किया है। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं जिला शिक्षा अधीक्षकों को भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा कि 15 जून तक स्कूलों के बंद रहने का आदेश सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षकों पर भी लागू होगा। बताते चलें कि शिक्षकों में यह भ्रांति उत्पन्न हो गई थी कि 15 जून तक स्कूल बंद रहने के बाद भी शिक्षकों को स्कूल आना होगा। ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड के सभी कॉलेजों में बंद होगी पीजी की पढ़ाई? सरकार को भेजा जाएगा शिक्षा विभाग का प्रस्ताव Jharkhand News: BBMKU के इन 13 कॉलेजों के 36 विषयों की सीटें फुल, नहीं मिलेगा एडमिशन; पढ़ें लिस्ट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।