- होम >>
Jharkhand School News: 16 दिनों तक चलेगा बैक टू स्कूल अभियान; अनामांकित और ड्रॉपआउट बच्चों की स्कूल वापसी है लक्ष्य
- न्यूज़
- Wednesday | 17th July, 2024
9वें दिन माहवारी स्वछता को लेकर कार्यक्रम अभियान के नौवें दिन कक्षा छह से 12 के बीच की कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं के बीच माहवारी स्वछता को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
इसके साथ बाल विवाह निषेध जैसे विषयों पर भी उन्हें जागरूक किया जाएगा। दसवें दिन जल प्रदूषण, जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से जुड़े विषयों को लेकर पाठ्येत्तर गतिविधियों का आयोजन होगा।
11वें दिन दिव्यांग छात्रों के लिए पेयजल व शौचालय व्यवस्था आदि की समीक्षा की जाएगी।
अगले दिन ग्राम पंचायत समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्कूल में बच्चो की उपस्थिति बढ़ाने पर विचार-विमर्श होगा। 13वें दिन बच्चों के लिए बैगलेस डे का आयोजन होगा।
इस दिन बच्चे विभिन्न पर्यावरण संबंधित गतिविधियों में भाग लेंगे।
बच्चों के लिए विशेष मध्याह्न भोजन भी बनेगा।
इसके अगले दिन अनामांकित व ड्राप आउट बच्चों के नामांकन की समीक्षा करना व नव नामांकित बच्चों के स्वागत की तैयारी के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। 16वें एवं अंतिम दिन नव नामांकित बच्चों का स्कूल में स्वागत किया जाएगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।