- होम >>
Jharkhand Third Phase Voting Live: झारखंड की 4 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 11.74 प्रतिशत वोटिंग, रघुवर दास ने डाला वोट
- न्यूज़
- Saturday | 25th May, 2024
रघुवर दास, राज्यपाल राधाकृष्णन ने डाला वोट रघुवर दास ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा और बहू मौजूद रहीं।झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।
पांच बजे जो भी कतार में होंगे, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा। पोटका के मध्य विद्यालय जोड़ी में मतदाताओं की लंबी कतार मैंगो गांधी मैदान के बूथ में सुबह 6:30 बजे से ही लगी लंबी लाइन बहरागोड़ा के बालक मध्य विद्यालय 173 बूथ में मतदान को लेकर बूथ पर खड़ी महिलाओं की भीड़। चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 8963 बूथ इन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,963 बूथों पर मतदान जारी है।
इनमें 3,361 मतदान शहरी तथा 5,602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं।
ये सभी मतदान केंद्र 5,004 जगहों पर बनाए गए हैं।
इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 40,09,290 महिलाएं हैं। कुल 290 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पहली बार एक थर्ड जेंडर सुनैना किन्नर धनबाद संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।