- होम >>
Jharkhand Voting LIVE Fifth Phase : झारखंड की तीन सीटों पर जमकर पड़ रहे वोट, अब तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान
- न्यूज़
- Thursday | 1st January, 1970
Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Voting LIVE : झारखंड की इन तीनों संसदीय क्षेत्रों में सात जिलों में स्थित 16 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। तीनों सीटों पर महज दो महिला चुनाव लड़ रही हैं।
इनमें कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी तथा हजारीबाग से छठी देवी सम्मिलित हैं।
चतरा में कोई महिला उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रही है।
इस दौरान इन तीन लोकसभा सीटों के साथ ही गिरिडीह जिले में स्थित गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान होगा। कोडरमा लोकसभा सीट के तहत गांडेय विधानसभा क्षेत्र आता है।
गांडेय में मुख्य मुकाबला झामुमो और भाजपा के बीच है।
यह उपचुनाव आइएनडीआइए खासकर झामुमो के लिए प्रतिष्ठा से जुड़ा है, क्योंकि यहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रहीं हैं।
उनका मुकाबला भाजपा के दिलीप वर्मा से है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।