- होम >>
Jharkhand Weather : 18 मई तक गर्मी से राहत, इन 12 जिलों में वर्षा को लेकर अलर्ट जारी; 5 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम
- न्यूज़
- Wednesday | 15th May, 2024
, रांची। Jharkhand Weather News राजधानी रांची (Ranchi News) समेत आसपास के जिलों के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, रांची और आसपास के जिलों में बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
15 मई को राज्य के 12 जिलों में वर्षा नहीं होगी, जबकि 12 जिलों में वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी मैप में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि राज्य के आधे हिस्से में सूखा तो आधे हिस्से में वर्षा की संभावना बनी है।
वहीं, इसके बाद 16, 17 और 18 मई को राज्य के निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी Jharkhand News मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर राजधानी समेत पूरे राज्य की धरती तपेगी। उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।