- होम >>
Jharkhand Weather : झारखंड में पहले चरण के मतदान के दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी कर दिया अलर्ट
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
, रांची। Jharkhand Weather Forecast : बीते कुछ दिनों से राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिल रही है।
रांची के आसपास के जिलों में हुई वर्षा ने तापमान गिरा दिया है।
रविवार को हजारीबाग में सबसे अधिक वर्षा 30.6 मिमी हुई।
जबकि रांची में खिली धूप का असर देखा गया, लेकिन तपिश कम होने से लोगों को राहत मिल रही है।
आज भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ होगी हल्की वर्षा मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया है कि 14 मई तक राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
साथ ही मेघगर्जन के साथ वज्रपात को ले यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बता दें कि 13 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज के साथ दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। अगले कुछ दिनों में फिर से बढ़ेगा तापमान 14 मई को उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में यही स्थिति बनी रहेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।