- होम >>
Jharkhand Weather : झारखंड में मानसून की आहट के बीच घटने लगा तापमान, रिमझिम बौछारों व तेज हवाओं ने लौटाई ठंडक
- न्यूज़
- Thursday | 23rd May, 2024
घने बादलों की वजह से दिन में छाया अंधेरा तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ की टहनियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा।
वहीं निचले क्षेत्रों में जलजमाव से वाहन चालकों व राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर करीब 3 बजे 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी से सड़कों पर उड़ रहे धूल और गंदगी के बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
कुछ देर के लिए दोपहर में ही अंधेरा छा गया।
इसके बाद वर्षा की बूंदों ने धूल और गर्मी से लोगों को राहत दी।
वज्रपात को लेकर जारी हुआ अलर्ट वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया कि राजधानी रांची में 27 मई आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।
इसके अलावे 23 और 24 मई को राज्य में अधिकांश जगहों पर मेघगर्जन के साथ तेज हवाओं का झोंका 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से परेशानी बढ़ाएगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।