- होम >>
Jharkhand Weather : पंद्रह दिनों बाद लुढ़का रांची का पारा, इन दो जिलों में लू का कहर; बारिश को लेकर ये है ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और आंधी के साथ बहुत हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 16 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई। पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी मौसम विज्ञान केंद्र रांची के द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो रांची में 17 से 22 जून तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और इस दौरान कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने गढ़वा और पलामू जिलों में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग जिलों में भी अभी हीटवेव की स्थिति बनी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को ऐसा रहा तापमान रांची - 39 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज- 44.5 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर- 39.8 डिग्री सेल्सियस बोकारो- 42 डिग्री सेल्सियस चतरा- 41.9 डिग्री सेल्सियस देवघर- 42.1 डिग्री सेल्सियस धनबाद- 40.7 डिग्री सेल्सियस गढ़वा- 41.8 डिग्री सेल्सियस गिरिडीह- 42.9 डिग्री सेल्सियस गोड्डा- 42.3 डिग्री सेल्सियस गुमला- 39.6 डिग्री सेल्सियस पाकुड़- 37.4 डिग्री सेल्सियस साहिबगंज- 35.6 डिग्री सेल्सियस हजारीबाग- 41.1 डिग्री सेल्सियस जामताड़ा- 41.6 डिग्री सेल्सियस खूंटी- 36.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार- 41.9 डिग्री सेल्सियस रामगढ़- 42.6 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां- 39 डिग्री सेल्सियस सिमडेगा- 33.9 डिग्री सेल्सियस पश्चिमी सिंहभूम- 33.7 डिग्री सेल्सियस यह भी पढ़ें- Vijay Sinha : बिहार में RJD को ऐसे चोट देगी सरकार, रडार पर ये बड़े अधिकारी; डिप्टी सीएम की नई घोषणा से मचा हड़कंप Bihar News : मजदूरी करके पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने दिखा दिया असली रंग; रख दी ऐसी शर्त पति रह गया भौंचक ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।