- होम >>
Jharkhand Weather : बारिश और तेज हवाओं से लुढ़का पारा, IMD ने बताया कब तक राज्य में सुहाना बना रहेगा मौसम
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
, रांची।
Jharkhand Weather Forecast : राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदला है।
गुरुवार को हुई वर्षा के बाद राजधानी का तापमान लुढ़ककर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
जबकि पिछले मंगलवार तक तापमान 41.1 डिग्री तक था।
14 मई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल वर्षा के बाद लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है, दूसरी ओर 14 मई तक राजधानी व आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का आसार हैं।
हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 10 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।