- होम >>
Jharkhand Weather : रांची में उमस भरी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, क्या जल्द इससे मिलेगी राहत? IMD ने सुनाई खुशखबरी
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
शनिवार को मौसम का कुछ ऐसा रहेगा हाल मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के तहत रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में शनिवार से छह जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
शनिवार व रविवार को गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज), सेंट्रल (बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ व हजारीबाग) और दक्षिणी भाग (चाईबासा, जमशेदपुर, सिमडेगा व सरायकेला) में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा व गरज के साथ धूल भरी हवा (40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा) चलने की संभावना है। रविवार को धूल भरी हवा के साथ बारिश के आसार रविवार को उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
उत्तर-पूर्वी, सेंट्रल व दक्षिणी भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। तीन व चार जून को भी उत्तर-पूर्वी भाग में ही गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
पांच व छह जून को भी उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को तापमान में गिरावट आई है।
पलामू व गढ़वा जिले में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
शेष जिलों में भी तापमान में गिरावट आएगी।
मौसम में आर्द्रता की मात्रा बढ़ सकती है- अभिषेक आनंद, प्रभारी निदेशक, भारत मौसम विभाग। ये भी पढ़ें: Bokaro News: रजिस्ट्री कार्यालय व डीड राइटर की लड़ाई, जमीनों की रजिस्ट्री पर आई; कामकाज हुआ ठप Heat Stroke: Ranchi में गर्मी का प्रकोप जारी, हर दिन हीट स्ट्रोक के 100 से अधिक मामले आ रहे सामने; ऐसे करें बचाव ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।