- होम >>
Jharkhand Weather : रांची में फिर गिरा तापमान, मतदान के दिन कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
- न्यूज़
- Friday | 24th May, 2024
आज राज्य के इन जिलों में गरजेंगे बादल साथ ही 24 मई को निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग और खूंटी के अलावे उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज के साथ साथ दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में कहीं-कहीं मेघगर्जन और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।
इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
बताया गया कि यह स्थिति 27 मई तक बनी रहेगी। ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछेक जगहों पर मेघगर्जन और आंधी के साथ साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
राज्य के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में कहीं कहीं भारी वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 76.4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के गुराबंदा में रिकाॅर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री चाईबासा का रिकाॅर्ड किया गया।
राजधानी रांची में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। ये भी पढ़ें: भाजपा ने मुसलमानों का एंगल देकर ममता पर निकाला गुस्सा, कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले का किया स्वागत Hemant Soren: हेमंत सोरेन को क्यों जाना पड़ा जेल? कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा दावा ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।