Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान और बारिश से बदला झारखंड के मौसम का मिजाज, जानें अगले 4 दिनों का हाल

शहर के कई हिस्सों में पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने की सूचना मिली, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।

खेलगांव क्षेत्र में पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 18 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की संभावना है।

साथ ही बिजली गिरने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 19 मई को उत्तर पश्चिमी हिस्सों में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में 20 मई को भी यही स्थिति बनी रहेगी, जिसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहींमौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इसके बाद अगले तीन दिनों तक यानी 18, 19 और 20 मई को तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ एक स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

सबसे अधिक वर्षा 20.2 मिमी साहिबगंज के राजमहल में हुई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी के मौसम का हालराजधानी रांची का अधिकतम 39.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ये भी पढ़ेंJharkhand Weather Today: चुभती-जलती गर्मी से राहत के आसार, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।