- होम >>
Jharkhand Weather Today: आज मौसम रहेगा मेहरबान, बिन धूप की चिंता के करिए मतदान; अगले सात दिन का भी पढे़ं अपडेट
- न्यूज़
- Saturday | 25th May, 2024
रांची मौसम विभाग के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि रांची में न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की कमी आ सकती है।
रांची में सुबह से लेकर शाम तक मौसम सुहाना रहेगा।
इसका असर चुनाव पर भी देखने को मिलेगा।
जहां तेज धूप के कारण लोग वोट करने के लिए घरों से नहीं निकल रहे थे, वहीं मौसम सुहाना होने से अधिक वोटिंग हो सकती है। वहीं, जहां लोग सुबह नौ बजे के बाद वोटिंग के लिए घरों से नहीं निकल रहे थे, मौसम सुहाना और धूप कम लगने के कारण लोग आसानी से घरों से निकलेंगे।
जमशेदपुर, गिरिडीह और धनबाद में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ होगी वर्षा, यलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने राज्यभर में शनिवार को होने वाली वर्षा को लेकर यलो एलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने पूरे राज्यभर में शनिवार को वर्षा होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि मौसम में परिवर्तन प्री-मानसून के कारण हो रहा है। हालांकि, मौसम में परिवर्तन होने से इसका फायदा वोटिंग पर पड़ सकता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।