- होम >>
Jharkhand Weather Today: चुभती-जलती गर्मी से राहत के आसार, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- न्यूज़
- Saturday | 17th May, 2025
20 मई को राजधानी रांची समेत राज्य के 20 जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा राज्य के शेष चार जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार में गर्मी और उमस महसूस होगी। अधिकतम तापमान में होगी गिरावटमौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
तापमान में गिरावट 17 से लेकर 21 मई तक हो सकती है।
इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 34 डिग्री हो सकता है।
साथ ही, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। शुक्रवार को कैसा रहा मौसमशुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
शुक्रवार को राज्य के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।इसमें रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, जमशेदपुर, चाइबांसा, सराईकेला-खारसवां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड, साहेबगंज आदि शामिल है। ये भी पढ़ेंJharkhand Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम ने मारी पलटी, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में हुई झमाझम बारिश Bihar Weather Today: फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, आंधी-तूफान के साथ इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।