- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड के 7 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, सावधान रहें लोग; पढ़ें मौसम का हाल
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक बारिश 33.5 मिमी सराइकेला में दर्ज की गई।
उच्चतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज में रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रांची में रिकार्ड किया गया। विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, अच्छी वर्षा की उम्मीद मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक लगातार वर्षा होने की संभावना है।
पांच जुलाई तक राज्य के लगभग सभी स्थानों पर रूक-रूक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
रविवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी तथा निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की संभावना है।
रांची समेत गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। किसानों के लिए अच्छा संदेश, जुलाई में होगी अच्छी बारिश Jharkhand News: राजधानी में शनिवार को धूप-छांव जारी रहा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।