Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, 30 डिग्री के नीचे आया पारा; मौसम हुआ सुहावना

राजधानी में बुधवार को दिनभर रिमझिम फुहारों ने ठंडक का अहसास करा दिया।

अब तो यहां रात में ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को निकटवर्ती मध्य हिस्से रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावा उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं राजधानी में 9 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है। आठ जिलों में 100 मिमी के ऊपर हुई वर्षा भले ही मौसम विज्ञान केंद्र रांची से जारी रिपोर्ट में यह कहा जा रहा हो कि वर्तमान में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि अबतक सिर्फ आठ जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई है। एक तरफ जहां धनबाद में 154.7 मिमी, दुमका में 123.4 मिमी, गोड्डा में 105.6 मिमी, गुमला में 166.8 मिमी, खूंटी में 119.3 मिमी, रांची में 109.3 मिमी, साहिबगंज में 164.7 मिमी, सिमडेगा में 213.1 मिमी के साथ मानसून की अच्छी वर्षा रिकार्ड की गई है। वहीं, 1 जून से 3 जुलाई के मध्य सबसे अधिक सिमडेगा में 213.1 मिमी वर्षा हुई जबकि पाकुड़ में सबसे कम 47.1 मिमी वर्षा हुई है। 24 घंटे के दौरान ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई। राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी है।

सबसे अधिक वर्षा 111.2 मिमी धनबाद के मैथन में रिकार्ड की गई। अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री बोकारो थर्मल का, जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी पढ़ें: Hemant Soren: चम्‍पाई सोरेन ने राज्‍यपाल को सौंपा इस्‍तीफा, हेमंत ने पेश किया CM बनने का दावा Jharkhand CM Changed: सीएम पद से हटने के बाद चंपई सोरेन को क्‍या मिलेगा? मंत्रिमंडल पर यहां पढ़ें अपडेट ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।