- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में लगातार 4 दिन बारिश का अलर्ट, 8 जिलों के लोग रहें सावधान; पढ़ें मौसम का हाल
- न्यूज़
- Wednesday | 19th June, 2024
इन जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ-साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो के लोगों को राहत मिलने वाली है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने व वज्रपात होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 19 से 24 जून तक रांची में छाए रहेंगे बादल मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से मंगलवार को जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के 12 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के उपर है, वहीं 12 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।
राजधानी में 19 से 24 जून तक सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावन जताई गई है।
इस दौरान मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। लोगों को अब भी मानसून की वर्षा का इंतजार है।
मौसम विभाग ने 15 जून को ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश को ले पूर्वानुमान जारी किया था लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी मानसूनी बादल रूठे हुए हैं।
अब इस वर्ष भी विभाग की ओर से पांच से छह दिनों की देरी बताई जा रही है।
जिसका सीधा असर किसानी पर पड़ेगा। बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।