- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी; पढ़ें ताजा अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 24th June, 2024
इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहेगी, जो रांचीवासियों को रात में शीतलता प्रदान करेगी।
प्रदेश में मानसून का भी प्रवेश हो चुका है।
इस कारण अब हीटवेव अपना असर नहीं दिखाएगा, इसलिए डरने वाली बात नहीं है। फिलहाल यह स्थिति 27 जून तक बनी रहेगी और उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और साहिबगंज के अलावा निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भारी वर्षा के संकेत हैं। ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई, जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 28.5 मिमी गोड्डा में रिकार्ड की गई। वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री डाल्टनगंज का रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून से मिली राहत; आज इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; पढ़ें मौसम का हाल Jharkhand Weather Today: झारखंड के 6 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 25 जून को भी गरजेंगे बादल; पढ़ें मौसम का हाल ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।