- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में मानसून कब आएगा? पढ़ें मौसम विभाग का नया अपडेट; इन 6 जिलों में पड़ेगी भीषण लू
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
मानसून आने में 5 से 6 दिनों की देरी मौसम अपडेट के अनुसार इस बार भी मानसून आने में पांच से छह दिनों की देरी हो सकती है।
हालांकि राजधानी में 13 से 15 जून तक आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना जताई जा रही है। ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आंधी के साथ हल्की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 10.2 मिमी दुमका के हरिपुर में रिकार्ड की गई।
राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से में कुछ जगहों पर हीटवेव का सर्वाधिक असर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ढाई दशक में पहली बार चतरा पारा 46.6 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया है। जिले में 11 जून का दिन सबसे गर्म रहा है।
यह एक प्रकार का नया कीर्तिमान है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।