- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में सुस्त पड़ा मानसून, अगले 4 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम; यहां पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
राजधानी सहित पूरे झारखंड में रिमझिम बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 8 और 9 जुलाई को राजधानी समेत पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
यह स्थिति 11 जुलाई तक बने रहने के संकेत दिए गए हैं। बता दें कि अब तक पूरे राज्य में सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी की जगह 129.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है।
जबकि राजधानी में 263 मिमी की जगह 138.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। बताया गया कि राजधानी में 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। 24 घंटे का ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के सभी स्थानों पर हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
जबकि कहीं कहीं भारी वर्षा हुई।
राज्य में मानसून की गतिविधि कमजोर रही।
सबसे अधिक वर्षा 112 मिमी गोड्डा के दुमका के कुशियारी में रिकार्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सरायकेला का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। खरीफ फसलों की कर लें पूरी तैयारी बिरसा एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी के विज्ञानी डॉ. डीके शाही ने किसानों को खरीफ फसलों की खेती के लिए खेतों को तैयार करने की सलाह दी है। खरीफ मौसम में खेती किसानी पर विचार साझा करते हुए बताया कि प्रदेश में 80 प्रतिशत कृषि कार्य इसी मौसम यानी खरीफ में होने से किसानों को कई बातों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसानों को खेतीबाड़ी में अधिक से अधिक कृषि यंत्रों के उपयोग से खेतों की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।