- होम >>
Jharkhand Weather Today: झारखंड में सुस्त पड़ा मानसून, बारिश की रफ्तार पर लगी ब्रेक; अब इस तारीख से होगी झमाझम वर्षा
- न्यूज़
- Wednesday | 10th July, 2024
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 12 जुलाई को धनबाद, देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, गोड्डा और गिरिडीह में अच्छी बारिश की संभावना है। अबतक सामान्य से कम वर्षापात बता दें कि झारखंड में अबतक सामान्य वर्षापात 255.3 मिमी की जगह महज 130 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
वहीं, रांची में 263 मिमी की जगह सिर्फ 138.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है। इन जिलों में वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट बुधवार को बारिश को लेकर तो कोई संभावना नहीं जताई गई है।
अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
हालांकि, रांची, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, चतरा, कोडरमा में वज्रपात की घटनाएं होने की संभावना है।
ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से येलो अलर्ट जारी किया गया है। किस जिले का कैसा रहेगा आज का मौसम आज का मौसम सामान्य बना रहेगा।
हालांकि उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।