- होम >>
Jharkhand Weather Today: पूरे झारखंड में मानसून हुआ सक्रिय, इन 8 जिलों के लोग जरूर रहें सावधान; अलर्ट जारी
- न्यूज़
- Saturday | 29th June, 2024
अगले तीन दिनों तक जोरदार वर्षा के हैं संकेत लगातार बढ़ रहे बादलों के दबाव से संभावना जताई जा रही है कि अगले तीन दिनों तक जोरदार वर्षा हो सकती है।
यह भी बताया जा रहा है कि इस वर्ष इसका सीधा असर किसानी पर भी पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इन जिलों के लिए केंद्र ने यलो अलर्ट जारी किया है और आमजनों से वर्षा के दौरान वज्रपात की संभावना को लेकर बाहर न निकलने की अपील की गई है।
कमोबेश यही स्थिति 30 जून को भी देखने को मिलेगी।
जबकि एक जुलाई को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह और साहिबगंज में तेज वर्षा होने के संकेत हैं। कहां कितनी हुई वर्षा जिला वास्तविक वर्षापात सामान्य वर्षापात बोकारो 49.8 मिमी 149.4 मिमी चतरा 40.1 मिमी 141.7 मिमी देवघर 34.4 मिमी 166.6 मिमी धनबाद 80.8 मिमी 186.3 मिमी दुमका 47.7 मिमी 178.8 मिमी पूर्वी सिंहभूम 46.9 मिमी 217 मिमी गढ़वा 16 मिमी 117.5 मिमी गिरिडीह 45.2 मिमी 165 मिमी गोड्डा 36.9 मिमी 152.1 मिमी गुमला 91.5 मिमी 175.3 मिमी हजारीबाग 53.6 मिमी 170.2 मिमी जामताड़ा 66.2 मिमी 184.5 मिमी खूंटी 56.8 मिमी 183.7 मिमी कोडरमा 31.1 मिमी 137.9 मिमी लातेहार 27.1 मिमी 158.4 मिमी लोहरदगा 41.2 मिमी 174.8 मिमी लोहरदगा 41.2 मिमी 174.8 मिमी पाकुड़ 20.9 मिमी 209.1 मिमी पलामू 49.8 मिमी 149.4 मिमी रामगढ़ 36.7 मिमी 174.1 मिमी साहिबगंज 25.6 मिमी 198.7 मिमी सरायकेला खरसावां 63.1 मिमी 189 मिमी सिमडेगा 92.1 मिमी 214.9 मिमी पश्चिमी सिंहभूम 66.7 मिमी 183.4 मिमी बीते 24 घंटे का ऐसा रहा मौसम पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन एवं आंधी के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 32.4 मिमी पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी में रिकार्ड की गई।
वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया।
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ये भी पढ़ें Jharkhand Weather Today: झारखंड में इस तारीख से 3 दिन लगातार बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज आंधी; पढ़ें आज का मौसम Jharkhand में अब 200 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, 15 लाख का मिलेगा स्वास्थ्य बीमा; कुल 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।