- होम >>
Jharkhand Weather Today: रांची में टूटा गर्मी का 40 साल का रिकॉर्ड; 20 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट; कब होगी बारिश?
- न्यूज़
- Friday | 14th June, 2024
1984 के बाद ऐसी गर्मी पहली बार पड़ रही हालांकि, रांची में ऐसी गर्मी का असर वर्ष 1984 में देखने को मिला था लेकिन एकाध दिनों के लिए ही...।
अबकी बार तो राजधानी में गर्मी सितम ढ़ा रही है।
लोग गर्मी से बचने के उपाय ढूंढ़ते दिख रहे हैं।
इन दिनों बाजार में लस्सी, छाछ, बेल के शर्बत, गन्ने का जूस, आग पर पकाए गए आम का जूस और सत्तू का डिमांड भी बढ़ गया है।
लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए इन पेय पदार्थाें को अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं। मानसून में फिलहाल देरी Jharkhand News: वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखने के बाद पता चलता है कि अबकी बार भी कम संभावना है कि 15 जून तक मानसून दस्तक दे क्योंकि पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि 17 जून तक हीटवेव का असर कायम रहेगा।
इसे लेकर आरेंज अलर्ट तक जारी किया गया है। आज इन जिलों पड़ेगी भीषण लू 14 जून को निकटवर्ती मध्य भाग रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में दिनभर 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और कहीं कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।