Jharkhand Weather: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, आज झारखंड के इन जिलों में कहर बरपाएगी बिजली; ऑरेंज अलर्ट जारी

चुटिया, अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ जाने वाले रास्ते में नागा टावर के पास, डिसलरी पुल, कोकर, हिंदपीढ़ी समेत निचले क्षेत्रों में सड़क पर जलजमाव हो जाने से आवागमन प्रभावित हो गई। कांटा टोली से कोकर तक जाने वाली सड़क पर जाम का नजारा देखने को मिला।

खोड़हा टोली में बिजली के तीन बिजली के खंभे गिर गए, सड़क भी बंद हो गई है।वहीं, लोवाडीह चौक के पास एनएच 33 पर विशाल पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गया, जिसमें कई एंबुलेंस फंस गए।नामकुम इंडस्ट्रियल एरिया की सड़क पर एक साथ 10 से 12 पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गई।एक आंकड़े के अनुसार, शहर में रविवार को हुई तेज वर्षा व आंधी की चपेट में आने से दो दर्जन से अधिक जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की सूचना मिली है।

जिससे भारी नुकसान हुआ है। जगह जगह बिजली के तार टूटकर गिर गए हैं और बिजली सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिर्फ कोकर एरिया में आठ जगहों पर बिजली के खंभे गिर हैं।वहीं, चुटिया पावर हाउस रेल लाइन के पास बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया है।

रांची क्लब के पास भी एक पेड़ उखड़ गया।हालांकि इस नुकसान के बीच राहत भरी खबर यह है कि राजधानी व आसपास के क्षेत्र का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है और लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। शाम में रिमझिम फुहार हुई तो ठंड का अहसास होने लगा।

बता दें कि रविवार को झारखंड के कई जिलों में राहत की वर्षा हुई।दिन में तेज धूप के बाद करीब 3 बजे तेज आंधी के साथ हुई वर्षा हुई तो मौसम का मिजाज बदल गया।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही आंशिक बादल छाए थे।इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे आसमान में घने बादल छा गए और बिजली कड़कने के साथ तेज वर्षा और आंधी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई वर्षा और आंधी से तापमान गिर गया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।