- होम >>
Jharkhand Weather: झारखंड में 24 मई तक रहें सावधान, बिजली गिरने को लेकर जारी हुआ अलर्ट; 8 जिलों में होगी तेज वर्षा
- न्यूज़
- Tuesday | 20th May, 2025
वहीं इन जिलों में मेघगर्जन और 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वहीं 21, 22 और 23 मई को राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहने और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।झारखंड और अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की है प्रबल संभावनामौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 20 और 21 मई को कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।
यह स्थिति 22 और 23 मई तक बनी रहेगी।झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।
सबसे अधिक वर्षा 49.2 मिमी खूंटी के अड़की में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकार्ड किया गया।वहीं राजधानी रांची का अधिकतम 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।यह भी पढ़ें-Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी; सावधान रहने की अपील ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।