Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से फिर बरसेगी `आफत` की बारिश, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

निचले क्षेत्रों में सड़क पर जलजमाव हो जाने से आवागमन प्रभावित रहा तो कई जगहों पर पेड़ गिर जाने से भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। राजधानी रांची सहित अपने जिले के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि 21 मई को राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना है।

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22, 23 और 24 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा और साहिबगंज को छोड़कर शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने और बिजली गिरने की संभावना है।

इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी हिस्से को छोड़ राज्य के सभी जिलों में होगी वर्षामौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। यह स्थिति 19, 20 और 21 मई तक बनी रहेगी।

वहीं 22, 23 व 24 मई को कुछ स्थानों पर भी हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

जिसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की है संभावनामौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 21 से 24 मई तक कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली गिरने की घटनाओं के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 63.6 मिमी देवघर के सिकटिया में हुई।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।