Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

चार व पांच जून को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मौसम शुष्क रहेगा।

वहीं राज्य में कुछ स्थानों पर शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।एक व दो जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा, तीन जून को राज्य के दक्षिण भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। चार व पांच जून को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.7 व न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई।

सबसे अधिक वर्षा चांडिल (सरायकेला-खरसावां) में 48.2 मिमी दर्ज की गई।

शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।