- होम >>
Jharkhand के इस अस्पताल ने बदल दिया नियम, अब बिना आयुष्मान कार्ड के नहीं होगा निशुल्क इलाज
- न्यूज़
- Sunday | 23rd June, 2024
अभी कई ऐसे मरीज हैं जिनके पास आयुष्मान योजना का कार्ड तक नहीं है और उनका इलाज रिम्स में किया जाता है।
लेकिन लगभग सभी मरीजों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ती है, जिसे लेकर कई बार प्रबंधन को शिकायत मिल चुकी है। अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा? इस समस्या के निदान की जगह अब प्रबंधन इस सुविधा को ही बंद करने की तैयारी में है।
हालांकि प्रबंधन का मानना है कि आयुष्मान योजना का लाभ अगर सभी जरूरतमंद ले लेते हैं, तो इससे उन्हें पांच लाख रुपये तक का इलाज में लाभ मिल सकेगा। निदेशक बताते हैं कि सरकार की यह आज तक की सबसे बड़ी योजना है और इसका लाभ इन्हें उठाना चाहिए।
ऐसे में मरीजों का बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।
दूसरी ओर रिम्स में भी कार्ड बनवाने की व्यवस्था है, जिसका लाभ उठाया जा सकता है। रिम्स में करीब 40 प्रतिशत के पास नहीं है कार्ड रिम्स के विभिन्न विभागों में भर्ती होने वाले करीब 40 प्रतिशत मरीजों के पास आयुष्मान योजना का कार्ड नहीं है।
जबकि वे इस योजना की पात्रता रखते हैं।
ऐसे में इन मरीजों को रिम्स से पूरी सुविधा नहीं मिल पाती।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।