- होम >>
Jharkhand: झारखंड में एक और घपला चर्चा में आया! गड़बड़ी सामने आते ही ED ने मारी एंट्री, कई लोगों की बढ़ेगी मुश्किल
- न्यूज़
- Wednesday | 4th June, 2025
गिरजा प्रसाद सिंह बिहार के पटना जिले के रूपसपुर थाना क्षेत्र में बेली रोड मकान संख्या 339 के निवासी हैं।
अमरजीत कुमार रांची के हटिया में लटमा रोड प्रेम नगर के हरगोपाल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 103 के निवासी हैं।रूद्र सिंह बोकारो के सेक्टर 8ए स्ट्रीट नंबर 11 में मकान संख्या 2053 तथा लोकेश रांची के डिबडिह स्थित अपर दाउदनगर के निवासी हैं।
सीआइडी में दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए गठित एसआइटी ने चारों को जेल भेजा था। एसआइटी ने इन चारों की निशानदेही पर 85 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात की बरामदगी की थी।
इसके अलावा एसआइटी ने विभिन्न बैंकों में पड़े 39.70 करोड़ रुपये फ्रीज कराया था।आरोपितों पर झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड के खाते से 10 करोड़ 40 लाख रुपये, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के खाते से 65 करोड़ 50 लाख रुपये, व झारखंड उर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के खाते से 40.50 करोड़ की निकासी का आरोप है। एसआइटी को अबतक इस मामले की जांच में 300 से अधिक फर्जी बैंक खातों की जानकारी मिली थी।
उन्हीं खातों में रुपये स्थानांतरित हुए थे।
सर्वाधिक बैंक खाते पश्चिम बंगाल के मिले थे जो विभिन्न व्यवसायियों के मिले थे।सबसे अधिक उत्कर्ष स्माल फाइनांस बैंक में खाते खोले जाने की बात सामने आ चुकी है।
अब ईडी की एंट्री के बाद उपरोक्त सभी आरोपितों की परेशानी और बढ़ेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।